उत्तराखण्ड
Trending

The Sabarmati Report: उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म, मुख्यमंत्री धामी से अभिनेता विक्रांत मैसी ने की मुलाकात

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल में मंत्रियों व विधायकों के साथ साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में साबरमती रिपोर्ट फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : सुरभि ज्योति की वेडिंग रेडी लुक्स Fan’s मे Viral – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : जियो के इस रिचार्ज पर 3 महीने के लिए पाएं फ्री Amazon Prime – Pratidin Rajdhani

इससे पहले सीएम आवास में साबरमती रिपोर्ट फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। फिल्म देखने वालों में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुण्डीर, सविता कपूर मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें : 1 लीटर पेट्रोल में Hero Xtreme 125R कितना चलती है ? – Pratidin Rajdhani

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper