उत्तरप्रदेश

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी की तपिश से मिली राहत

43 से लुढ़ककर 29 डिग्री पर पहुंचा पारा

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को गुरुवार शाम राहत मिली, जब करीब 40 मिनट तक हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। तेज बारिश के चलते जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं बारिश के बाद गुरुवार को तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम में आई इस अचानक तब्दीली से लोगों ने राहत की सांस ली। बाजारों और सड़कों पर लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए।

हालांकि तेज बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी हो गई और कई जगह जाम जैसी स्थिति बनी रही।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव आया है। उन्होंने संभावना जताई कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है और शुक्रवार को पारा करीब 05 डिग्री और कम हो सकता है।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका