RADA
देश-विदेश
Trending

देश को मानसून की बारिश से फिलहाल राहत नहीं, आज तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली । देश को मानसून की बारिश से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार और हरियाणा समेत कई राज्यों में आज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने कहा है कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। दोनों राज्यों में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमानके मुताबिक, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बारिश के आसार हैं। इससे एक दिन पहले भी दिल्‍ली में झमाझम बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई है। आज राजधानी दिल्ली का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि उत्तराखंड और राजस्थान में आठ सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है।तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, असम, मेघालय, झारखंड और अंडमान एवं निकोबार में अगले दो दिन मूसलाधार बरसात होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, सिक्किम, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका