RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नक्सलवाद ख़त्मे काे लेकर नक्सली संगठन में दहशत , नक्सली लीडर के पत्र से हुआ खुलासा

बीजापुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद ख़त्म करने की समय सीमा तय करने के बाद से सुरक्षाबलाें की ताबड़ताेड कार्यवाही से अब नक्सलियों में दहशत साफ दिखाई दे रहा है।ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी बीच बीजापुर के अरंडी मुठभेड़ वाली जगह पर नक्सलियों का एक पत्र बरामद हुआ है। गोंडी भाषा में लिखे गए 2 पन्ने के पत्र में सुरक्षाबलाें के बढ़ते दबाव और संगठन में दहशत का जिक्र किया गया है। बरामद हुए पत्र से साफ जाहिर है कि सरकार द्वारा नक्सलियाें के खात्में के लिए तय की गई समय सीमा का नक्सल संगठनों में खौफ है। नक्सली लीडर मोटू ने महिला नक्सली कमांडर मनकी के नाम गोंडी में पत्र लिखा है। जिसमें नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकों में लगातार बढ़ रहे दबाव का जिक्र है। जिसे लेकर नक्सलियाें में भय व्याप्त है। नक्सली लीडर माेटू ने अपनी कमांडर मनकी को लिखे पत्र में कहा है कि अब हमारे लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। पत्र में हाल ही में हुई मुठभेड़ वाली जगह अरंडी के अलावा बोडका, गमपुर,डोडी तुमनार और तोड़का के जंगलों को भी असुरक्षित बताया गया है। पत्र में लिखा गया है कि नक्सली पिछले 1 साल से दहशत में जी रहे हैं।ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर के अरंडी मुठभेड़ जिसमें सुरक्षाबलाें ने 26 नक्सलियाें काे ढेर कर दिया था, उस जगह से जावनाें काे मारे गये नक्सलियाें के हथियार एवं नक्सल सामग्री के साथ नक्सलियों का एक पत्र भी मिला है। स्थानिय गोंडी भाषा में लिखे गए 2 पन्नों के इस पत्र में दाे साै पन्ने की कहानी का जिक्र है। पत्र नक्सली लीडर मोटू ने महिला नक्सली कमांडर मनकी के नाम लिखा है।ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें

जिसमें सुरक्षित तरीके से कहीं भी ठहर पाने को नक्सलियों ने मुश्किल बताया है। जरा सी आहट भी दहशत पैदा कर रही है। पत्र में हाल ही में हुई मुठभेड़ वाली जगह अरंडी के अलावा बोडका,गमपुर,डोडीतुमनार और तोड़का के जंगलों को भी असुरक्षित बताया है। पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि पिछले एक वर्ष से सुरक्षाबलाें के बढ़ते दबाव के बीच साथी नक्सली दहशत में जी रहे हैं।ये खबर भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी S24+ पर धमाकेदार ₹43,000 की छूट

संगठन के लाेग संगठन छाेड़कर भाग रहे हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सली खौफ में हैं। उनके कई सुरक्षित ठिकानों से उनके पैर उखड़ रहे हैं, वे अपना सुरक्षित ठिकाना छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं। नक्सलियों के सेफ जोन में अब सुरक्षा बलों का कैंप खुलने से जवानों के कब्जे में पूरा इलाका है।ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

बस्तर आइजी सुंदराज पी. ने पहले ही नक्सलियाें काे चेतावनी देते हुए कह दिया है कि बस्तर में अब नक्सलियों के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं रह गया है। नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापिस लौटें, वर्ना हमारे जवान उन्हें सबक सिखाकर रहेंगे।ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका