RADA
उत्तरप्रदेश

दो पक्षों में हुई मारपीट; पिता समेत दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत…वजह जानकर रह जाएंगे दंग

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत जौनपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनऊपुर में गुरुवार देर शाम आपसी विवाद में गोलीबारी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानिए पूरी घटना 
पुलिस ने बताया की प्रारंभिक जांच के अनुसार यह विवाद दो पटीदारों, होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सोनकर और रमेश सोनकर के बीच हुआ था। सुबह वीरेंद्र प्रताप के छोटे बच्चे का रमेश सोनकर के परिवार के सदस्यों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उस समय दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली थी और पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। शाम को रमेश सोनकर के परिवार की महिलाएं और उनका बेटा भोलू सोनकर, वीरेंद्र प्रताप के घर पहुंचे। वहां विवाद फिर से बढ़ गया, जिसके बाद भोलू सोनकर ने कथित तौर पर लगभग पांच राउंड फायरिंग की।मोहित के सीने में दो गोलियां लगी जिन्हें इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगल को भी एक गोली लगी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस 
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन विस्तृत जांच के लिए उसे सीटी स्कैन के लिये रेफर किया गया है। होमगाडर् वीरेंद्र प्रताप को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्य आरोपी भोलू सोनकर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और थाने की विशेष टीमें गठित की गई हैं। घटना के संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका