RADA
छत्तीसगढ़

कर्मचारियों के वेतन में देरी पड़ गई भारी: रायपुर नगर निगम ने जबलपुर की अनशर्यान सर्विसेस का ठेका किया निरस्त, FDR भी राजसात

रायपुर– आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर रायपुर नगर पालिक निगम में प्लेसमेंट के माध्यम से कार्यरत 57 कंप्यूटर ऑपरेटर और 2 स्टेनोग्राफर को समयावधि में वेतन भुगतान ना कर अनावश्यक पत्र व्यवहार कर नगर पालिक निगम रायपुर का समय बर्बाद करने पर और समयावधि में प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किये जाने के कारण विगत दिनांक 25 नवंबर 2025 के आदेश अनुसार अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड अमनपुर जबलपुर ( मध्यप्रदेश) द्वारा जमा की गयी सुरक्षा निधि एफडीआर की राशि को राजसात करते हुए ठेका निरस्त कर दिया गया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यादेश जारी होने उपरांत अनुबंधित एजेंसी द्वारा सभी कर्मचारियो का माह दिसंबर 2025 का वेतन भुगतान किया जाना था जो कि आज दिनांक तक लंबित है।

नगर निगम रायपुर ने सर्वप्रथम संदर्भित पत्र क्रमांक-1 के माध्यम से अनुबंध की कंडिका क्रमांक-13 अनुसार 5 तारीख तक कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किये जाने एवं एजेंसी द्वारा प्रस्तुत बिल में ई.पी.एफ., ई.एस.आई.सी. की राशि भुगतान संबंधित चालान प्रस्तुत नहीं करने के कारण पत्र प्रेषित किया गया था, किंतु एजेंसी द्वारा कर्मचारियों को वेतन भुगतान नही किया गया एवं एजेंसी द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारक न होने के कारण एजेंसी को पत्र क्रमांक-2 के माध्यम से पुनः पत्र प्रेषित किया गया ।
सम्बंधित अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान द्वारा चाही गई फॉर्म एजेंसी को उपलब्ध कराया जा चुका है एजेंसी द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर/स्टेनोग्राफर की चाही गई जानकारी (बैक विवरण, UAN No., ESIC No. आधार कार्ड कर्मचारियों के मार्कशीट की फोटो कॉपी) नगर पालिक निगम रायपुर का रजिस्ट्रेशन नंबर आदि एजेंसी को उपलब्ध कराया जा चुका है।
सम्बंधित एजेंसी द्वारा चाही गई सभी जानकारी एजेंसी को उपलब्ध कराने पश्चात अनुबंध के कंडिका क्रमांक-10 के अनुसार कर्मचारियों का वेतन भुगतान से संबंधित RTGS एवं ई.पी.एफ./ ईएस.आइ.सी. की राशि भुगतान से संबंधित चालान प्रस्तुत करने हेतु संदर्भित पत्र क्रमांक-3 के माध्यम से एजेंसी को विगत दिनांक 29 जनवरी.2026 को अपरान्ह 12 बजे तक सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया था, किंतु आज दिनांक तक अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यायान सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड अमनपुर जबलपुर ( मध्यप्रदेश ) द्वारा कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया है।
एजेंसी द्वारा द्वारा प्रस्तुत पत्र दिनांक 30 जनवरी.2026 में लेख है कि समस्त कर्मचारियों के लेबर लायसेंस बनवाने में प्रति व्यक्ति 1275/- का अतिरिक्त भार पड़ रहा है का उल्लेख किया गया था। इस संबंध मे कार्यालयीन पत्र कमांक दिनांक 30 जनवरी 2026 के माध्यम से सहायक श्रम आयुक्त जिला-रायपुर छ.ग को प्रेषित कर जानकारी चाही गयी।
संदर्भित पत्र कमांक 4 के माध्यम से सहायक श्रम आयुक्त जिला-रायपुर द्वारा यह अवगत कराया गया कि प्रति व्यक्ति के लिए 1012 रूपये (प्रतिभूति राशि एवं अनुज्ञप्ति शुल्क) का भार आवेगा और कार्य पूर्ण होने उपरांत जमा की गई सुरक्षा निधि के वापसी के प्रावधान है, जो कि ठेकेदार को कार्य पूर्ण करने उपरांत कार्यालय में अनुज्ञप्ति, सुरक्षा निधि राशि का चालान व प्रमुख नियोजन द्वारा प्रदाय फार्म VI B प्रस्तुत करने पर ठेकेदार के बैंक खाते में ऑनलाईन हस्तांतरित किया जाता है।
इससे यह स्पष्ट होता है कि अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड अमनपुर जबलपुर द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर को गलत तथ्य प्रस्तुत किया जा रहा है और कम्प्यूटर ऑपरेटर / स्टेनोंग्राफर को समयावधि में वेतन भुगतान ना कर अनावश्यक पत्राचार कर नगर पालिक निगम रायपुर का व्यर्थ में समय बर्बाद किया जा रहा है।
अतः समयावधि में कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किये जाने के कारण सम्बंधित अनुबंधित एजेंसी मेसर्स अनशर्यान कालीमठ मन्दिर के पास अमनपुर जबलपुर (मध्यप्रदेश,) द्वारा जमा की गई सुरक्षा निधि की राशि एफ.डी.आर. दिनांक 23 सितम्बर 2025 को राजसात करते हुए अनुबंधित एजेंसी का ठेका निरस्त कर दिया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका