RADA
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में 42 जिलों में आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं, 6 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम

भोपाल,। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का मजबूत सिस्टम सक्रिय हो गया है। शुक्रवार सुबह से भोपाल सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को 15 से ज्यादा जिलों में कहीं बारिश हुई, तो कहीं तेज हवाएं चलीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम भोपाल ने शुक्रवार के लिए 42 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी गई है।

गुरुवार शाम भोपाल में तेज आंधी के चलते शहर के कई हिस्सों कोलार, रायसेन रोड, अवधपुरी, होशंगाबाद रोड और पुराने शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में शुरू हुई बारिश तड़के तक जारी रही। सागर में दिनभर धूप-छांव का माहौल रहा, जबकि शाम होते ही बादल घिर आए और हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं धार जिले के ग्रामीण इलाकों में आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे जोबट रोड पर ओलों की परत जम गई।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे यह मौसम बना हुआ है। 7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय होगा, जिसके चलते 10 अप्रैल तक कहीं आंधी तो कहीं बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा और गर्मी तेज हो जाएगी। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। महीने के अंत तक ग्वालियर, धार, खरगोन, बड़वानी और खजुराहो जैसे क्षेत्रों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, दतिया, मुरैना और श्योपुर सहित कई जिलों में भी गर्मी का असर बढ़ेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका