मिशन कर्मयोगी के तहत अफसरों की ट्रेनिंग में होगा बदलाव, CM योगी ने ‘साधना शृंखला-2026’ का किया शुभारंभ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला-2026’ का शुभारंभ किया। 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों को क्षमता विकास संस्थानों के रूप में विकसित करना है।
यह कार्यक्रम डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) और भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह और CBC की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान भी मौजूद रहीं।
UNNATI Capability Index और National Curriculum Design Framework का शुभारंभ
कार्यशाला के दौरान UNNATI Capability Index और National Curriculum Design Framework का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में देश में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले राज्यों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मिशन कर्मयोगी के तहत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के विभागों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
दूसरे राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों से सीखेंगे अधिकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘साधना शृंखला-2026’ विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक अनुभवों, नवाचारों और उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस कार्यशाला के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को दूसरे राज्यों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों को समझने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।
दैनिक दबंग स्वर का 6 वाँ स्थापना दिवस 25 को: वक्ता मंच द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड का आयोजन
वहीं, दूसरे राज्यों से आए प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश में किए गए नवाचारों और प्रशासनिक क्षेत्र में हुए उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल से राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान बढ़ेगा और सरकारी अधिकारियों के प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

