
रायपुर – आज रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम के विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अतर्गत दिव्या नगर कालोनी में निकास की समस्या एवं जलभराव होने की जनशिकायत के शीघ्र निदान हेतु पहल करने सघन निरीक्षण वार्ड 50 पार्षद श्रीमती गायत्री नवरंगे, पूर्व पार्षद श्री लीलाधर चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह शास्त्री, नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, सहायक अभियंता सुश्री अनुकपा बडा, उप अभियंता सुश्री निवृत्ति परमार, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा, स्वच्छता निरीक्षक श्री यशवत बेरिहा की उपस्थिति में किया।
दिव्या नगर कालोनी की लगभग 20 वर्ष पूर्व की पुरानी नाली सडक के लेवल से नीचे बैठ चुकी है और इस कारण निकास और जल भराव की समस्या क्षेत्र में आती है। रायपुर ग्रामीण विधायक ने जोन 10 जोन कमिश्नर को निरीक्षण के दौरान दिव्या नगर कालोनी का सर्वे कर पुरानी अनुपयोगी नाली को तोडकर उसके स्थान पर नई नाली बनाकर आउटलेट दिव्या कालोनी से बीएसयूपी कालोनी नाला तक जोडकर निकास प्रबंधन सुनिश्चित करने शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये है ताकि दिव्या नगर कालोनी में निकास की समस्या का शीघ समाधान हो सके।


