रणवीर सिंह को इस एक्टर ने जड़े थे 24 थप्पड़, सूज गए थे धुरंधर स्टार के गाल

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें एक-दो बार नहीं, बल्कि 24 बार थप्पड़ खाने पड़े थे। हैरानी की बात यह थी कि बार-बार थप्पड़ पड़ने के बावजूद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को शॉट पसंद नहीं आ रहा था।
श्रृंगेरी शंकर मठ के प्राण-प्रतिष्ठा और कुंभाभिषेक महोत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव
इस बात का खुलासा अभिनेता रजा मुराद ने एक इंटरव्यू में किया है। रजा मुराद ने बताया कि फिल्म ‘पद्मावत’ में उनके और रणवीर सिंह के बीच एक सीन फिल्माया जाना था। इस सीन में उन्हें रणवीर सिंह को थप्पड़ मारना था। उन्होंने कई बार थप्पड़ मारे, लेकिन संजय लीला भंसाली को शॉट सही नहीं लगा। इसके चलते यह सीन दोबारा शूट करना पड़ा और रणवीर को कुल 24 थप्पड़ खाने पड़े।
रायपुर : मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
रजा मुराद ने रणवीर सिंह की अभिनय क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब रणवीर कोई शॉट देते हैं, तो वह अपने सामने मौजूद हर व्यक्ति को वहां से हटवा देते हैं, ताकि उनका पूरा ध्यान अभिनय पर रहे। रजा के मुताबिक, रणवीर बेहद प्रतिभाशाली, ईमानदार और सहज अभिनेता हैं।

