RADA
मनोरंजन

इस अभिनेत्री को मिला सोनाक्षी-जहीर की शादी का कार्ड, वायरल

इस अभिनेत्री को मिला सोनाक्षी-जहीर की शादी का कार्ड, वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं जोरों शोरों से उनकी शादी की चर्चाएं बॉलीवुड जगत के साथ-साथ प्रशंसकों के बीच भी फैली हुई है। वहीं इस बीच दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने पुष्टि की है कि उन्हें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का निमंत्रण मिला है। हाल ही में दिए साक्षात्कार में उन्होंने कपल को अपना आशीर्वाद दिया और जहीर को एक सलाह दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को मुंबई में शादी करेंगे। कुछ दिन पहले उनका ऑडियो आमंत्रण लीक हो गया था और वायरल हो गया था।
कपल अब अपनी शादी का निमंत्रण अपनी खास दोस्तों और करीबियों को भेज रहे हैं। वहीं निमंत्रण अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को भी मिला है। पूनम ढिल्लों ने कहा, ‘मैं सोनाक्षी को शुभकामनाएं देती हूं। बहुत प्यारा निमंत्रण भेजा है उन्होंने। मैं उन्हें तब से जानती हूं, जब वे छोटी बच्ची थीं, उनकी पूरी यात्रा देखी है तो भगवान करे वे बहुत खुश रहे। वे एक प्यारी, गर्म, बहुत प्यारी लड़की है, इसलिए मैं उसे सारी खुशियों और आनंद की कामना करती हूं।’

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका