RADA
छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पहली बार दिखा यह तेवर, सहम गया सरकारी अमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आमतौर पर सरलता और सहजता के रूप में पहचाने जाते हैं,लेकिन जब बात सरकारी योजनाओं में लापरवाही या अनियमित्ता की आती है तो उनका रौद्र रूप भी देखने को मिलता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज ऐसा ही वाक्या गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के ग्राम चुकतापानी में देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुशासन तिहार के अन्तर्गत आज आकस्मिक भ्रमण में चुकतापानी पहुंचे, महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बतायी।
मुख्यमंत्री ने तत्काल पीएचई विभाग के अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने सब इंजिनियर से गांव में हैण्डपम्प की संख्या और जलजीवन मिशन के बारे में ग्रामवासियो से पूछा। सब इंजीनियर का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सरकारी काम है, कोई मजाक नहीं है। काम करो या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। उनका यह रूप देखकर वहां मौजूद सरकारी अमला सहम गया, जबकि ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका