
Tata की इस कार में कूट-कूट कर भरा है महंगा स्टील, क्रैश टेस्ट में दिखा सच
Tata Motors की ओर से हाल ही में हैचबैक सेगमेंट में दमदार और सॉलिड कार को पेश किया है. कंपनी ने हाल ही में Tata Altroz 2025 को लॉन्च किया. इस कार को ग्लोबल NCAP से पहले ही 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है. इस कार में कई सारे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिसके बाद इस कार को GNCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली है. हालांकि इस सेगमेंट में ये पहली कार है, जिसे 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है. कंपनी ने इस कार से क्रैश टेस्ट को लेकर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में बताया गया है कि कार कितनी सॉलिड है और कार को कैसे 5 स्टार रेटिंग मिली है. अगर आप भी 6.89 लाख रुपए की कीमत में सुरक्षित कार खरीदना चाहते हैं तो एक बार Tata Altroz 2025 का ये सेफ्टी वीडियो जरूर देख सकते हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!2020 में रचा इतिहास
कंपनी ने बताया कि इस कार ने साल 2020 में इतिहास रचा था और उस दौरान पहली हैचबैक कार बनी थी, जिसे Global NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली है. बता दें कि कार के क्रैश टेस्ट के दौरान इस कार को सुरक्षित कार के तौर पर 5 स्टार रेटिंग मिली है. 5 साल बाद कंपनी ने इस कार का फेसलिफ्ट लॉन्च किया.
2025 Tata Altroz में कंपनी ने कई सारे बदलाव किए. कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई सारे फीचर्स दिए गए. कार में सेफ्टी फीचर्स को अपग्रेड किया गया. कार में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर मिल रहे हैं. इसके अलावा दूसरे सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े हैं.
कितनी तरह के सेफ्टी टेस्ट?
All New ALTROZ and its all new safety standards!
Visit https://t.co/1eCmxChJlq to register your interest today!#AllNewAltroz #AllNewTataAltroz #TataAltroz2025 #FeelSpecialWithAllNewAltroz #FeelSpecialWithNewAltroz #CarSafety #SafeCars #NewAltroz2025 #TataAltroz pic.twitter.com/FRWDPTIaeC
— Tata Motors Cars (@TataMotors_Cars) May 27, 2025
कंपनी ने जो वीडियो जारी किया है, उसके मुताबिक, इस कार के 3 तरह से क्रैश टेस्ट किए गए हैं. इसमें फ्रंट ऑफसेट बैरियर टेस्ट, साइड मोबाइल बैरियर टेस्ट और साइड पोल क्रैश टेस्ट शामिल है. इसके अलावा इस वीडियो में टॉप व्यू, लेफ्ट हैंड व्यू, राइड हैंड व्यू और फ्रंट व्यू से क्रैश टेस्ट दिखाया गया है.
Tata Altroz की सेफ्टी जबरदस्त!
इस वीडियो में 38 सेकंड के पास का शॉट देखेंगे तो कार की सेफ्टी के बारे में जानकारी मिलेगी. लेफ्ट हैंड व्यू को दिखाया गया है और व्हीकल की स्पीड 64 km/h है. फ्रंट ऑफसेट बैरियर टेस्ट किया है, जिसमें सेफ्टी के राज खुले हैं.
वीडियो को देखेंगे तो पता चलेगा कि A-Pillar स्टेबल है, जो इम्पैक्ट के बावजूद स्टेबिलिटी मेंटेन करता है. इसके अलावा डायमंड सेफ्टी शील्ड स्ट्रक्चर दिखा है, जो क्रैश के दौरान भी पैसेंजर कम्पार्टमेंट को स्टेबल करता है. कार की सीटबेल्ट प्री टेंशनर्स, लोड लिमिटर और क्रैश लॉकिंग टंग के साथ आती है.
इसके अलावा सबसे खास फीचर ये रहा कि व्हील इनएक्शन के बाद भी कार की अंडरबॉडी स्टेबल है. यानी कि पैसेंजर को कम से कम नुकसान होने की संभावना है. इसके अलावा कार में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिए हैं, जिसकी वजह से पैसेंजर को कई सारी चोटें लगने से बच जाती हैं.
साइड मोबाइल बैरियर टेस्ट कैसा रहा?
इसके अलावा इस कार का साइड मोबाइल बैरियर टेस्ट भी किया गया. इस दौरान कार की स्पीड 50 km/h रही और कर्टन और साइड एयरबैग्स के चलते कार को सेफ्टी में बढ़िया नंबर मिले. इसके अलावा पैडल ब्लॉकर की वजह से पैर में इंजरी होने से बची.
कार में दिया है ये स्टील
न्यू Altroz 2025 को अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील से तैयार किया गया है, जिसकी वजह से कार को इतनी बार क्रैश के बाद 5 स्टार रेटिंग मिली है. साइड पोल क्रैश टेस्ट के दौरान कार की स्पीड 29 km/h रही, कर्टन और साइड एयरबैग्स का इम्पैक्ट दिखा. अल्ट्रा हाई स्ट्रेन्थ स्टील की वजह से कार को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ.

