छत्तीसगढ़
Trending

30 जून तक पूर्ण सम्पतिकर भुगतान करने वालों को मिलेगी 6. 25 प्रतिशत की छूट

रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा  30 जून 2025 तक वित्त वर्ष 2025-26 के सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर में 6.25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है।

नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग को कोई भी सम्पति करदाता नागरिक ऑनलाइन / ऑफलाइन सम्पतिकर भुगतान व्हाट्सएप्प, चैटबॉट क्यूआरकोड आदि उपलब्ध अनेक विकल्पों के माध्यम से अपनी सुविधा अनुसार  30 जून या उसके पूर्व करके सम्पतिकर के चालू वित्त वर्ष 2025-26 के भुगतान में 30 जून तक अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट प्राप्त कर सकते हैँ।  रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा समस्त सम्पति करदाता नागरिकों से 30 जून अथवा उससे पहले वर्ष 25-26 के अपने देय सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान कर 6.25 प्रतिशत की अधिकतम छूट का लाभ अधिकाधिक संख्या में उठाने की अपील की है। इसमें विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक सम्पति करदाता नागरिक सम्बंधित जोन कार्यालय के राजस्व विभाग में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैँ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper