राज्य
Trending

गुजरात के वडोदरा में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

वडोदरा । गुजरात के वडोदरा में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस आशय का ई-मेल भायली क्षेत्र में स्थित नवरचना स्कूल के प्रिसिंपल को सुबह लगभग चार बजे प्राप्त हुआ। नवरचना के तीन स्कूल वडोदरा में है। इसके बाद पुलिस ने भायली के स्कूल और समा क्षेत्र के दोनों स्कूलों में बम स्क्वॉड के साथ चेकिंग शुरू की। स्कूल बस समेत वाहनों की भी जांच की गई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, नवरचना इंटरनेशनल स्कूल, समा इंटरनेशनल स्कूल और नवरचना विद्यानी विद्यालय में जांच की जा रही है। प्रिसिंपल ने ई-मेल चेक करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद स्कूल कैंपस में बम स्क्वॉड समेत दमकल और एम्बुलेंस को तैनात किया गया। नवरचना इंटरनेशनल स्कूल में छुट्टी की घोषणा की गई है। नवरचना कॉलेज फिलहाल खुला हुआ है। नवरचना स्कूल कैंपस में नवरचना यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग भी है। यूनिवर्सिटी बिल्डिंग में अभी कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है। यूनिवर्सिटी बिल्डिंग में जाने वाले वाहनों की जांच के अलावा विद्यार्थियों और शिक्षकों के आईडी कार्ड की जांच की जा रही है। अभी तक कहीं से भी किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper