छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तीन दिनों में तीन मौत , ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

बीते तीन दिनों में तीन युवकों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

वेब-डेस्क :- बीते तीन दिनों में तीन युवकों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस ने जहां एक युवक की शिनाख्त कर ली थी। वहीं दो की अबतक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है पहली घटना परपा थाना क्षेत्र की है, जहां तीन दिन पहले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

नहीं हो पाई है मृतकों की पहचान
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव को पीएम के लिए मेकाज तो ले आई, लेकिन अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं पुलिस को मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज या फिर फोन बरामद न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

बिग बी के गेम शो KBC 17 में नजर आएंगे सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी – Pratidin Rajdhani

परिजनों को सौंपा शव
वहीं एक अन्य घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की है, जहां निर्मल विद्यालय के पीछे रहने वाले नवजीत हलधर 35 वर्ष ने पारिवारिक कारणों के चलते लामनी और करकापाल के बीच रेलवे ट्रैक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली, घटना के बाद पुलिस ने शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

55 वर्षीय बुजुर्ग ने की आत्महत्या
वहीं तीसरी घटना कोड़ेनार थाना क्षेत्र की है, जहां एक 55 वर्षीय बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली, घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के साथ ही मृतक के परिजनों की तलाश में जुट गए हैं।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper