RADA
छत्तीसगढ़
Trending

 करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत, मचा हड़कंप

रायगढ़।  रायगढ़ जिले में करंट की चपेट में आने से बीती रात तीन हाथियों की मौत हो गई है। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाइलो मंडावी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : उसना चावल से एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई गई, केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन जारी

ये खबर भी पढ़ें : सुषमाके स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

वन विभाग ने जानकारी दी कि बीती रात तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कम्पाटमेंट 856 पीएफ घरघोड़ा उप वन मंडल वन परिक्षेत्र के चुहकी मार जंगल में बिछे 11केवी लाइन का तार टूट गया, जिसकी चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई। मृतक हाथियों में एक शावक ,एक मादा तथा एक युवा हाथी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाइलो मंडावी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई हैं। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम मौजूद है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमाके स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

वन विभाग ने जानकारी दी है कि इन दिनों रायगढ़ जिले के दो वन मंडल में 140 हाथी का दल क्षेत्र में विचरण कर रहा है, सबसे अधिक हाथी धरमजयगढ़ क्षेत्र में हैं। यह हाथी अलग-अलग झुंड में हैं। इसमें 72 मादा, 34 बच्चे व नर हैं। प्रदेश में हाथियाें की संख्या वाला सबसे बड़ा जिला रायगढ़ ही है।इसी जिले के अंतर्गत रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली परंपरा: शव की राख से बना सूप पीते हैं इस जगह के लोग

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका