RADA
छत्तीसगढ़

तीन आईपीएस और 4 आईएएस का तबादला, देखें लिस्ट

तीन आईपीएस और 4 आईएएस का तबादला, देखें लिस्ट

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के मुताबिक श्याम लाल धावड़े, भा.प्र.से.(2008), आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
श्री श्याम लाल धावडे, भा.प्र.से. द्वारा प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।
2/ डोमन सिंह, भा.प्र.से. (2009), अपर आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर तथा अतिरिक्त प्रभार अपर आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर के पद पर पदस्थ करता है।
3/ विनीत नंदनवार, भा.प्र.से. (2013), प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ करता है।
4/ अभिषेक अग्रवाल, रा.प्र.से. (2013), प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ करता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका