
लापरवाही पर लगाम: गंदगी फैलाने वाले 55 फेरी वालों पर निगम ने कसा शिकंजा, वसूला ₹11,400 जुर्माना
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, उमेश नामदेव, स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 9 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9,10, 11, 32 क्षेत्र में 55 फेरी वालों के ठेलों, गुमटियों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण स्वच्छता दीदियों सहित किया गया. इस दौरान कचरा सफाई वाहन में नहीं देने, डस्टबिन नहीं रखने और गन्दगी फैलाये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही पाए जाने पर सम्बंधित 55 फेरी वालों पर वार्ड क्रमांक 9,10,,11, 32 में कुल 11400 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए किया गया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



