RADA
उत्तरप्रदेश
Trending

कानून व्यवस्था सुधारने एसएसपी ने बदले कई थानेदार, जानें कहां का है मामला 

मेरठ । मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने मंगलवार की देर रात जिले के कई थानेदार बदल दिए। कानून व्यवस्था की दृष्टि से यह बदलाव अहम माना जा रहा है। एसएसपी विपिन ताडा ने लिसाड़ी गेट थाना निरीक्षक संजय कुमार पान्डेय को मवाना का थानेदार बनाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटीक का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण उन पर अहम जिम्मेदारी रहेगी। मवाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को लोहियानगर का थानेदार बनाया गया है। सुभाषचन्द्र परतापुर से चुनौतीपूर्ण लिसाड़ीगेट थेन भेजे गये हैं। लिसाड़ी गेट से प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को थाना परतापुर का थानेदार बनाया है। पुलिस लाइन में चल रहे ब्रजेश पांडेय को किठौर कोतवाली का चार्ज मिला। डीसीआरबी प्रभारी शीलेश कुमार अब मेडिकल थाने के थानेदार होंगे। एसएसआई भावनपुर अजीत शाक्य इसी थाने के प्रभारी बनाये गए हैं। एसएसपी के पीआरओ रामप्रकाश शर्मा अब हस्तिनापुर थाने को संभालेंगे। मवाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह अपराध शाखा (विवेचना) भेजे गए हैं। मवाना से सूर्यदीप विश्नोई अब गैर जिला भेजे जाएंगे।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका