जॉब - एजुकेशन

जिपमैट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट आज

नई दिल्ली। ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित है। जिन छात्रों ने कल तक फॉर्म भर लिया है और फीस जमा नहीं की है उनके पास आज अंतिम मौका है। फॉर्म पूरा करने के लिए छात्र आज ही शुल्क का भुगतान कर लें। JIPMAT 2025 Application Form ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जाकर पूर्ण किया जा सकता है। आज के बाद एप्लीकेशन प्रॉसेस बंद हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

आवेदन के साथ कैटेगरी वाइज शुल्क जमा करना अनिवार्य

जिपमैट परीक्षा में आवेदन करने के साथ अभ्यर्थियों को कैटेगरी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना आवश्यक है, तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें : अगर आप लेना चाहते हैं स्मार्ट वॉच कम बजट में Boat प्रीमियम लुक

जनरल, ओबीसी (एनसीएल) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 2000 रुपये तय किया गया है वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, ट्रांसजेंडर और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है। इंडिया से बाहर के स्टूडेंट्स को आवेदन करने के लिए 10000 रुपये का भुगतान करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

स्वयं से भर सकते हैं एप्लीकेशन फॉर्म

ऐसे छात्र जो कैफे के अतिरिक्त चार्ज से बचना चाहते हैं वे खुद से ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स यहां दी जा रही हैं जिनको फॉलो कर आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!

सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT/ पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS के आगे JIPMAT-2025: Click Here to Register / Login पर क्लिक करें।
अब न्यू कैंडिडेट रजिस्टर हियर पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर ले।

ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: जय श्री राम का नारा  के साथ महापौर मिनल चौबे समेत सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ

रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
इसके बाद वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
अंत में एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

JIPMAT 2025 Form link

कब होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से जिपमैट 2025 का आयोजन 26 अप्रैल 2025 को करवाया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में आयोजित होगी। प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न मल्टीपल च्वाइस के होंगे और उनके संख्या 150 होगी।

ये खबर भी पढ़ें : अगर आप लेना चाहते हैं स्मार्ट वॉच कम बजट में Boat प्रीमियम लुक

प्रश्न पत्र हल करने के लिए 150 मिनट यानी की 2:30 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से लेकर सायं 5:30 बजे तक रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Live: रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह

Back to top button
📰 E-Paper