
आज का राशिफल 8 सितंबर 2025: सोमवार के दिन मुनाफा पाएंगे इन 4 राशियों वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
आज का राशिफल 8 सितंबर 2025: सोमवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 9:11 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। रात 8:02 बजे तक पूर्व भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र लगेगा। सुबह 6:30 बजे तक धृति योग रहेगा और उसके बाद शूल योग आरंभ होगा। करण की बात करें तो सुबह 10:27 बजे तक बालव करण, फिर रात 9:11 बजे तक कौलव करण, और उसके बाद तैतिल करण रहेगा। आइए जानते हैं, आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मेष राशि – आपकी बोलचाल और व्यवहार आज आपके काम पूरे कराने में मदद करेंगे। व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों को सम्मान और लाभ मिल सकता है। खेल-कूद या शारीरिक गतिविधियों से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यात्रा से भी फायदे की संभावना है। समय का सही उपयोग करना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
वृषभ राशि – समय आपके लिए सामान्य रूप से अनुकूल है। अपनी बातों को सोच-समझकर व्यक्त करें, क्योंकि जल्दबाजी में कही गई बात रिश्तों को बिगाड़ सकती है। दूसरों को बदलने के बजाय अपनी सोच में थोड़ा लचीलापन लाना बेहतर होगा। गुस्सा करने से बचें, इससे नुकसान हो सकता है। अपने इष्टदेव की पूजा से मन को शांति मिलेगी।
मिथुन राशि – संतान की पढ़ाई या विवाह को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करने से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कर्क राशि – व्यापार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। सेहत अच्छी रहेगी और मन हल्का महसूस करेगा। खाने-पीने के सामान से जुड़े व्यवसायियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पूंजी निवेश का सही समय है, लेकिन शत्रु या विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
सिंह राशि – आपके व्यवहार से सहकर्मी प्रसन्न होंगे। जीवन में नए अवसर सामने आएंगे, जिनका फायदा उठाना जरूरी है। परिवार के लोगों से मुलाकात होगी और साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अचानक खर्च होने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि – धन की स्थिति मजबूत होगी। करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना है। मन में दुविधा बनी रह सकती है। आध्यात्मिक अभ्यास से मानसिक शांति मिलेगी।
तुला राशि – लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का समाधान हो सकता है। जरूरी काम निपटाने में समय लगेगा। छात्रों के लिए यह समय मेहनत का है। अधिक अहंकार करने से रिश्तों और काम दोनों में हानि हो सकती है।
वृश्चिक राशि -काम करने की क्षमता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है। सोच और काम के बीच संतुलन बनाए रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भूमि या मकान खरीदने के लिए पूंजी लगानी पड़ सकती है।
धनु राशि – आपके मन में उलझनें बनी रह सकती हैं। फैसले सोच-समझकर ही लें, जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। नया वाहन खरीदने की इच्छा हो सकती है। सोच में बदलाव लाने से फायदा होगा। मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
मकर राशि – किसी के लिए नकारात्मक सोचने से बचें। खानपान का ध्यान रखें, वरना पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन समय का प्रबंधन करके सफलता पा सकते हैं। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि – आपको वही काम करना चाहिए, जो आपके लिए जरूरी है। दूसरों की सलाह पर आंख मूंदकर चलना नुकसान पहुंचा सकता है। धैर्य से निर्णय लें। नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने निवेश से भी लाभ की संभावना है।
मीन राशि – कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, जिससे कुछ जरूरी कार्य अधूरे रह सकते हैं। करियर में प्रगति की संभावना बनी हुई है। अधिकारी वर्ग के लोगों को सम्मान मिलेगा। दान-पुण्य या किसी की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा।

