राशिफल
Trending

Aaj Ka Rashifal 20 September 2025: शनिवार को इन राशियों को मेहनत का फल, परिवार में बनेगा अच्छा माहौल

Aaj Ka Rashifal 20 September 2025: शनिवार को इन राशियों को मेहनत का फल, परिवार में बनेगा अच्छा माहौल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आज का पंचांग – 20 सितंबर 2025, शनिवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो रात 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इस दिन चतुर्दशी श्राद्ध किया जाएगा। सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा। शाम 8 बजकर 7 मिनट तक साध्य योग का प्रभाव रहेगा। साथ ही आज मास शिवरात्रि व्रत भी है।

मेष राशिफल (Aries) – आज का दिन आपके लिए सहज रहेगा। कामकाज से जुड़े रिश्तों का फायदा मिलेगा और अधूरे काम पूरे होने लगेंगे। परिवार से जुड़े किसी निर्णय का अच्छा असर होगा। किसी पुरानी समस्या से राहत मिलने पर मन हल्का होगा। बस खरीदारी या ऑनलाइन खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें।

शुभ अंक: 08
शुभ रंग: ग्रे

वृषभ राशिफल (Taurus) – आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। आर्किटेक्चर या डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम के लिए सराहना पाएंगे। समाज और दोस्तों के बीच समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। नए संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आज अनावश्यक बहस और बिना मांगे सलाह देने से बचें।

शुभ अंक: 06
शुभ रंग: नीला

मिथुन राशिफल (Gemini) – मीडिया, मार्केटिंग और संचार से जुड़े लोगों को नई जानकारियां मिलेंगी, जो आगे काम आएंगी। महिलाएं अपने कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगी। दफ्तर में किसी प्रोजेक्ट पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को कोई आवश्यक वस्तु देने से आपसी समझ और स्नेह बढ़ेगा।

शुभ अंक: 01
शुभ रंग: पीला

कर्क राशिफल (Cancer)  – घर का माहौल आज सकारात्मक रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा और परिवार संग अच्छा समय बीतेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, मंदिर जाकर मन शांति मिलेगी। बच्चों के साथ धैर्य और स्पष्टता बनाए रखें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करना शुभ रहेगा।

शुभ अंक: 02
शुभ रंग: नेवी ब्लू

सिंह राशिफल (Leo) – दिन की शुरुआत उत्साह से होगी। जिस काम को करने का संकल्प लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने या घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। व्यापारियों को धनलाभ हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

शुभ अंक: 05
शुभ रंग: पिंक

कन्या राशिफल (Virgo) – आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों पर रहेगा। लंबे समय से जिस कार्य में मेहनत कर रहे थे, उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी क्षमता पर भरोसा रखना सबसे अच्छा रहेगा। फिल्म या मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

शुभ अंक: 03
शुभ रंग: लाल

तुला राशिफल (Libra) – दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपनी प्राथमिकताओं को समय देंगे और काम तथा परिवार के बीच संतुलन बनाएंगे। सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ अंक: 08
शुभ रंग: नारंगी

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) – पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी हस्तक्षेप से बचें। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें और अपने काम पर ध्यान दें। व्यवहार में नरमी रखने से उलझे हुए काम भी सुलझ जाएंगे। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

शुभ अंक: 09
शुभ रंग: हरा

धनु राशिफल (Sagittarius) – आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति को देखते हुए आगे की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन मेहनत से कामयाबी मिलेगी। मार्केटिंग और नेटवर्किंग पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। महिलाएं काम और परिवार दोनों में व्यस्त रहेंगी।

शुभ अंक: 06
शुभ रंग: सिल्वर

मकर राशिफल (Capricorn) – कार्यक्षेत्र में फोकस बनाए रखना जरूरी है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोग काम की अधिकता महसूस कर सकते हैं और ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। विदेश जाने या वहां काम करने की इच्छा रखने वालों को अवसर मिल सकता है।

शुभ अंक: 06
शुभ रंग: गोल्डन

कुंभ राशिफल (Aquarius) – आज धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव रहेगा। शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे और नए लोगों से परिचय होगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई नई साझेदारी हो सकती है। लिया गया कोई निर्णय आगे चलकर लाभ देगा। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

शुभ अंक: 05
शुभ रंग: काला

मीन राशिफल (Pisces) – दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। मेहनत के अनुरूप नतीजे मिलेंगे और आमदनी बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतें। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान देंगे और पिता से मार्गदर्शन लेंगे। मेहनत का असर भविष्य में दिखाई देगा।

शुभ अंक: 07
शुभ रंग: नील

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका