
Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: मेष और मकर समेत इन 6 राशियों के लिए दिन रहेगा खास, जानें सभी राशियों का हाल
आज का पंचांग – शनिवार, 27 सितंबर 2025 को आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। यह दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। यह नवरात्र का पाँचवाँ दिन है। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक प्रीति योग और देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मेष राशि (Aries) – आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। दफ्तर में नया काम मिलेगा और सहयोगियों का साथ भी मिलेगा। पिता का आशीर्वाद आपके लिए मददगार रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जहाँ दूर के रिश्तेदारों से भेंट होगी। कुछ नए लोगों से बातचीत भविष्य में लाभदायक हो सकती है। स्कंद माता की पूजा करने से मन शांत रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) – आज आपकी योजनाएँ सही समय पर पूरी होंगी। परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। कामकाज में मन लगेगा और जिम्मेदारियाँ आसानी से पूरी होंगी। मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा और भौतिक सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करने से परिवार में शांति रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) – आज दिन सहज रहेगा। परिवार के साथ घर पर मूवी देखने या समय बिताने का प्लान बन सकता है। सेहत अच्छी महसूस करेंगे। मार्केटिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और अधूरे काम भी पूरे होंगे। नए विचारों पर काम करने का मौका मिलेगा। मां दुर्गा को कुमकुम चढ़ाने से तरक्की के अवसर बढ़ेंगे।
कर्क राशि (Cancer) – आज घर-परिवार से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे। संतान के साथ धार्मिक स्थल जाने का अवसर मिल सकता है। किसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें तो बेहतर रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बितेगा और भविष्य की योजनाओं पर बातचीत हो सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी। मां दुर्गा के सामने दीपक जलाने से कार्य पूरे होंगे।
सिंह राशि (Leo) – आज मन कुछ उलझा हुआ रह सकता है, लेकिन संतान की ओर से खुशखबरी मिलने से घर में आनंद का माहौल बनेगा। सामाजिक कामों में भाग लेंगे और लोगों से सराहना मिलेगी। बोलते समय संयम रखें और छोटी बातों पर अड़ने से बचें। माता को फूल चढ़ाने से दिन शुभ रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) – व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। परिवार के सामने अपनी राय रखने का मौका मिलेगा और आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। नई तकनीकों का उपयोग करने से काम में आसानी होगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि (Libra) – आज व्यस्तता बनी रहेगी। पुरानी बातों में उलझने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। निवेश से जुड़े मामलों में बड़ों की सलाह उपयोगी साबित होगी। काम की जगह में बदलाव आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपकी छवि लोगों की नजरों में बेहतर होगी। मां दुर्गा को हलवे का भोग लगाने से रिश्तों में मधुरता आएगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) – अधूरे काम पूरे होंगे और व्यापार बढ़ाने के नए विचार सामने आएंगे। पिता से बातचीत करने से उलझनें दूर होंगी। दफ्तर में टीमवर्क से काम करने में सफलता मिलेगी और कुछ नया सीखने को मिलेगा। स्कंद माता को इलायची अर्पित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशि (Sagittarius) – नए कामों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मंदिर जाने का अवसर मिल सकता है। करियर में प्रगति की संभावनाएँ रहेंगी। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। वरिष्ठ आपके काम की तारीफ करेंगे, जिससे उत्साह बढ़ेगा। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने से लाभ मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) – आज दफ्तर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोग अपने काम को लेकर सराहना पाएंगे। खेल जगत से जुड़े लोग प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। स्कंद माता के दर्शन करने से माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) – आज दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में निवेश पर विचार करेंगे और घर के बड़ों की राय उपयोगी होगी। समाजसेवा से मन को सुकून मिलेगा। परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा। किसी सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है, जिससे नई सीख मिलेगी। मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने से धन-समृद्धि बढ़ेगी।
मीन राशि (Pisces) – आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर के बड़े आपकी मदद करेंगे जिससे जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा और संबंधों में नयापन आएगा। नया व्यवसाय शुरू करने से पहले बाजार की जानकारी लेना लाभदायक होगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, अटके हुए काम पूरे होंगे।

