RADA
राशिफल

Aaj Ka Panchang 14 December 2025: पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें आज का शुभ-अशुभ समय, नक्षत्र, योग और पंचांग विवरण

Aaj Ka Panchang 14 December 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 दिसंबर 2025, रविवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन हस्त नक्षत्र और सौभाग्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में संचरण करेंगे, जिससे कार्यों में अनुशासन और व्यावहारिकता बनी रहेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आइए जानते हैं Aaj Ka Panchang 14 December 2025 का संपूर्ण पंचांग

संवत और माह की स्थिति

इस दिन विक्रम संवत 2082 (कालयुक्त) और शक संवत 1947 (विश्वावसु) चल रहा है। पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार पौष माह है, जबकि अमांत पंचांग में मार्गशीर्ष मास माना गया है।

तिथि का विवरण

कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 13 दिसंबर को शाम 4:38 बजे हुई थी और यह 14 दिसंबर को शाम 6:50 बजे तक रहेगी। इसके बाद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि प्रारंभ होगी, जो 15 दिसंबर को रात 9:20 बजे तक चलेगी। धार्मिक दृष्टि से दशमी तिथि संयम और साधना के लिए शुभ मानी जाती है।

नक्षत्र और योग

14 दिसंबर को सुबह 8:18 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो 15 दिसंबर सुबह 11:08 बजे तक रहेगा।
योग की बात करें तो सौभाग्य योग 13 दिसंबर सुबह 11:16 बजे से जो 14 दिसंबर 11:45 बजे तक रहेगा।
वही,  शोभन 13 दिसंबर सुबह 11:45 AM से 15 दिसंबर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। दोनों ही योग शुभ फल देने वाले माने जाते हैं।

सूर्य और चंद्रमा का समय

इस दिन सूर्योदय सुबह 7:04 बजे और सूर्यास्त शाम 5:39 बजे होगा। चंद्रमा का उदय तड़के 1:58 बजे तथा चंद्रास्त दोपहर 1:45 बजे होगा।

शुभ मुहूर्त और शुभ योग

रविवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:42 बजे तक रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है।
इसके अलावा अमृत काल सुबह 3:58 से 5:45 बजे तक और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:28 से 6:16 बजे तक रहेगा।
इस दिन अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 7:04 से 8:18 बजे तक बन रहे हैं, जो नए कार्यों की शुरुआत, खरीदारी और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए विशेष रूप से शुभ हैं।

अशुभ काल

दिन के कुछ समय अशुभ माने गए हैं, जिनमें शुभ कार्यों से बचना चाहिए। राहुकाल शाम 4:19 से 5:38 बजे तक रहेगा। यम गण्ड दोपहर 12:21 से 1:40 बजे तक और गुलिक काल दोपहर 3:00 से 4:19 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त शाम 4:14 से 4:56 बजे तक तथा वर्ज्यम् काल शाम 5:15 से 7:02 बजे तक रहेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका