RADA
व्यापार

राजधानी में टमाटर की कीमतों में जल्द कमी आने के आसार

राजधानी में टमाटर की कीमतों में जल्द कमी आने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, लेकिन अब जल्द ही बढ़ी कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद है। एक सरकारी अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दक्षिणी राज्यों से टमाटर की आपूर्ति में सुधार होने की वजह से आने वाले हफ्तों में दिल्ली में टमाटर की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि आपूर्ति में व्यवधान के कारण आलू और प्याज की कीमतों में तेजी आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अधिकारी ने बताया किन वजहों से बढ़ीं कीमतें
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, ‘दिल्ली और कुछ अन्य शहरों में टमाटर, आलू और प्याज की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। अत्यधिक गर्मी और उसके बाद काफी बारिश की वजह से आपूर्ति बाधित हुई, जिससे सब्जियों की कीमतें बढ़ गईं।’ उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में टमाटर की कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, लेकिन अगर भारी बारिश के कारण आपूर्ति श्रृंखला में और रुकावट नहीं आती है, तो इसमें कमी आने की संभावना है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका