RADA
अपराध

Crime news : वन्य जीव के साथ अत्याचार, पंजे, नाख़ून को काटे, आरोपी गिरफ्तार

Crime news : वन्य जीव के साथ अत्याचार, पंजे, नाख़ून को काटे, आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मृत भालू के पंजे, नाखून एवं गुप्तांग काट कर ले जाने वाले आरोपियों को 18 घंटे के भीतर वन विभाग ने पकड़ने में कामयाबी पाई है. आरोपियों के विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो दिन पहले मरवाही वनमंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र के लटकोनी खुर्द परिसर के जंगलो में पहाड़ी पर एक नर शावक भालू उम्र लगभग 5 माह की मृत्यु होने की सूचना मिली थी. पोस्ट मार्टम में भालू की मौत कुत्तों के हमले से होना पाया गया था, वहीं भालू के आगे पैर के दोनों पंजे, पिछले पैर का नाखून एवं गुप्तांग गायब पाए गए थे. पोस्टमार्टम के बाद भालू का वन अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका