RADA
अपराध

टाउनशिप गोलीकांड : गोली चलाने के बाद बदमाश ने बहन और जीजा के घर छिपाई थी पिस्टल

टाउनशिप गोलीकांड : गोली चलाने के बाद बदमाश ने बहन और जीजा के घर छिपाई थी पिस्टल

भिलाई। टाउनशिप के गोलीकांड के मुख्य आरोपित कुख्यात गुंडा बदमाश अमित जोश मोरिश और उसका साथी सागर बाघ उर्फ डागी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी पतासाजी में जुटी है और उस पर नियंत्रण करने के लिए भी कार्रवाई कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार को पुलिस ने अमित जोश की बहन और जीजा के अवैध निर्माण और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उसकी बहन की आलमारी से पुलिस को वह ही पिस्टल मिली, जिससे अमित ने दोनों युवकों पर गोली चलाई थी।

पिस्टल के साथ दो मैग्जीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसकी मां के घर की तलाशी में पुलिस को दो खाली कारतूस और चार जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस ने उसकी मां, बहन और जीजा के खिलाफ प्राथमिकी की है और मां व जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी बहन गर्भवती है। इस कारण से उसे गिरफ्तार नहीं किया है। इसके साथ ही अमित जोश को अपने घर पर आश्रय देने वाले भाटापारा बलौदाबाजार निवासी एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

एएसपी सुखनंदन राठौर और भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गुंडा बदमाश अमित जोश मोरिश की मां बिज्जी मोरिश और उसके जीजा बी. लक्की जार्ज को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को उसकी मां के घर की तलाशी ली गई थी, जहां आलमारी से कारतूस के दो खाली खोखे और चार जिंदा कारतूस मिले।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका