RADA
उत्तराखण्ड

सप्ताहांत पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन व शटल सेवा रहेगी लागू

नैनीताल,। प्रसिद्ध कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में इस सप्ताहांत के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगे, जबकि अन्य वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली के मस्जिद तिराहे से पहले रोका जा सकता है या वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।

दूसरी ओर भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा, जहां से शटल सेवा के माध्यम से उन्हें भवाली और कैंची धाम भेजा जाएगा।

वहीं नैनीताल या गेठिया मार्ग से आने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा और वहां से भी शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस ने पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी यातायात योजना का पालन करें और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका