RADA
छत्तीसगढ़
Trending

आटो पार्ट्स विक्रेताओं की यातायात पुलिस ने ली बैठक

पटाखे की आवाज निकालने वाले मोडिफाई सायलेंसर बेचने पर कारवाई की दी गई हिदायत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यातायात रायपुर, दिनांक 03 फरवरी 2025: पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर के आटो पार्ट्स विक्रेताओं का बैठक लेकर पटाखे की आवाज निकालने वाले मोडिफाई सालसेंसर नही बेचने की हिदायत दी गयी साथ ही बेचते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम की धारा 181 (क) के तहत छह माह तक कारावास अथवा एक लाख रूपये तक जुर्माने का या दोनो से दण्डित करने का प्रावधान के बारे में बताया गया।

ये खबर भी पढ़ें : CG Breaking News: पांचवीं -आठवीं परीक्षा की समय सारिणी जारी, देखें पूरा शेड्यूल

बैठक के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर  सतीश ठाकुर एवं  गुरजीत सिंह द्वारा उपस्थित आटो पार्ट्स विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए समझाया गया कि मोटरयान अधिनियम के तहत वाहन में मानक के विपरीत पाट्स लगाना एवं बेचना दोनो में दण्ड का प्रावधान है।

ये खबर भी पढ़ें : निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र, जानें क्या कुछ है इसमें ख़ास

वर्तमान में रायपुर शहर के कई बुलेट वाहन चालक मोडिफाई सायलेंसर लगाकर लापरवाही पूर्वम सार्वजनिक मार्ग में पटाखे की आवाज एवं बंदूक की गोली जैसे आवाज निकालकर वाहन चला रहे है जिससे मार्ग में चल रहे अन्य वाहन चालकों में अचानक तेज आवाज से घबराहट में सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई रहती है।

ये खबर भी पढ़ें : सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी में मामूली गिरावट

जिसे देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा आटो पार्ट्स विक्रेताओं की बैठक आयोजित कर मोडिफाई सायलेंसर नही बेचने हिदायत दिया गया साथ ही बेचते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी समझाईस दी गयी।

ये खबर भी पढ़ें : गूगल का अफोर्डेबल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

इस दौरान बड़ी संख्या में रायपुर शहर के आटो पार्ट्स विक्रेता व्यावसायी उपस्थित हुए जिन्होने भविष्य में दोबारा कभी भी माडिफाई सायलेंस नही बेचने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें : यामाहा RX100 जिसे 2025 के लिए किया रीबिल्ड

ये खबर भी पढ़ें : महिलाओं के ऑफिस वियर के लिए स्मार्ट विकल्प।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका