छत्तीसगढ़

Train Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को झटका! 27 से 30 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-रायगढ़ रूट होगा प्रभावित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत राबर्टसन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस कार्य के चलते 27 से 30 नवंबर 2026 तक चार मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

SBI में नौकरी का बड़ा मौका! सालाना 1.6 करोड़ तक पैकेज, जानें योग्यता और चयन की शर्तें

रेलवे के मुताबिक, राबर्टसन स्टेशन के यार्ड में रेल लाइनों की थ्रू कनेक्टिविटी विकसित करने और केबिन को रेल लाइन से जोड़ने के लिए यह काम किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद स्टेशन पर अतिरिक्त लाइन कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। इससे ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी और परिचालन व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा होगी।

27 से 30 नवंबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 68737: रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 27 से 30 नवंबर तक रद्द रहेगी।

  • ट्रेन नंबर 68738: बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 27 से 30 नवंबर तक रद्द रहेगी।

  • ट्रेन नंबर 68736: बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 28 और 29 नवंबर को नहीं चलेगी।

  • ट्रेन नंबर 68735: रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 29 और 30 नवंबर को रद्द रहेगी।

बिलासपुर तक ही आएंगी और यहीं से चलेंगी ये ट्रेनें

रेलवे के इस कार्य का सीधा असर रायगढ़, बिलासपुर और झारसुगुड़ा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और परिचालन संबंधी अपडेट जरूर जांच लेना चाहिए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper