RADA
छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर सोकोडिपा में लगाया ट्रांसफार्मर

ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री  साय को दिया धन्यवाद

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं का सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। यहां पर आयोजित जनदर्शन में लोग बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचते हैं। उनके आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित गति से निराकरण किया जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी कड़ी में ग्राम सोकोडिपा में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से बिजली की पहुंच दूरस्थ क्षेत्रों में भी निर्बाध रूप से जारी रहे इसके लिए कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है, इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका