RADA
छत्तीसगढ़
Trending

विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

 रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान आज मंगलवार को सदन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं ने उनके योगदान को याद किया और उनके साथ बिताए पलों को साझा किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, वे छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए कई बार डॉ. मनमोहन सिंह के पास गए थे। उन्होंने उन्हें एक विशाल हृदय और सकारात्मक सोच वाला नेता बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, डॉ. मनमोहन सिंह ने कठिन समय में देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त किया और लाइसेंस राज की समाप्ति में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संसद सदस्य रहते हुए उन्हें डॉ. सिंह से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय अर्थव्यवस्था और देश के विकास के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। उनकी नीतियों ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया। सदन में सभी सदस्यों ने डॉ. सिंह के योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका