देश-विदेश

अंतरिम सरकार ने की प्रदर्शनकारियों से अवैध हथियार लौटाने की अपील

अंतरिम सरकार ने की प्रदर्शनकारियों से अवैध हथियार लौटाने की अपील

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने प्रदर्शनकारियों से 19 अगस्त तक सभी अवैध और अनधिकृत हथियारों को सरेंडर करने की अपील की। अंतरिम सरकार के गृह मंत्रालय के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल एम सखावत हुसैन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो अपने हथियार पास के पुलिस स्टेशन में जमा नहीं करेंगे, प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास अवैध हथियार पाया गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंतरिम सरकार ने की अवैध हथियार लौटाने की अपील
एम सखावत हुसैन ने संयुक्त सैन्य अस्पताल में पत्रकारों से बात की। दरअसल वह यहां अर्धसैनिक बल बांग्लादेश के अंसार सदस्यों से मुलाकातकरने आए थे, जो हिंसा प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “प्रदर्शन में छात्र समेत 500 के करीब लोग मारे गए और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए।” हुसैन ने कहा, “वीडिओ में एक युवक 7.62 मिमी की राइफल ले जाते हुए दिख रहा है। इसका मतलब है कि राइफल को वापस नहीं किया गया। अगर आप डर के कारण इसे वापस नहीं कर रहे हैं तो किसी अन्य के हाथों इसे वापस कर दें।” उन्होंने बताया कि वे जांच के जरिए युवक के बारे में पता लगाने की कोशिश करेंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका