
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ OTT पर हुई रिलीज़,जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं फिल्म
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ भले ही सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही हो, लेकिन अब यह फिल्म आखिरकार OTT प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहने के बावजूद, कार्तिक के फैंस इसकी डिजिटल रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्रिसमस 2025 के मौके पर थिएटर्स में रिलीज़ हुई यह फिल्म अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. हालांकि, अभी इसे फ्री में नहीं देखा जा सकता. अगर आप फिल्म देखना चाहते हैं, तो इसके लिए 349 रुपये में रेंट करना होगा.
आमतौर पर प्राइम वीडियो नई फिल्मों को पहले रेंट पर उपलब्ध कराता है और कुछ समय बाद, डिजिटल रेवेन्यू पीरियड खत्म होने के बाद, इन्हें सब्सक्रिप्शन में फ्री स्ट्रीमिंग के लिए जोड़ देता है.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?
फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो भारत में इसने 32.95 करोड़ रुपये नेट और 39.35 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 49.5 करोड़ रुपये रहा. बताया जाता है कि फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये था, जिस वजह से इसे कमर्शियल तौर पर फ्लॉप माना गया.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी लॉस एंजिल्स में रहने वाले एक सक्सेसफुल वेडिंग प्लानर रेहान “रे” मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है. रे को अपनी प्रोफेशनल लाइफ और आज़ाद ज़िंदगी बेहद पसंद है. सिंगल मदर द्वारा पाले जाने के कारण वह इमोशनल कमिटमेंट से दूरी बनाकर रखता है और कैज़ुअल रिलेशनशिप में विश्वास करता है.

