छत्तीसगढ़

दंतैल हाथी से हड़कंप, गांव में उत्‍पात मचाया

दंतैल हाथी से हड़कंप, गांव में उत्‍पात मचाया

छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में दंतैल हाथी से हड़कंप मचा हुआ है। गुरुर वन परिक्षेत्र के धानापुरी परिसर में एक दंतैल हाथी की मौजूदगी पाई गई है। जंगली हाथी ने गांव में जमकर उत्‍पात मचाया। वहीं खेतों में पहुंचकर फसलों को भी बर्बाद किया। वन विभाग ने गांव के लोगों को जंगलों में न जाने और देर शाम घर से बाहर न निकलने की भी समझाइश दे रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गावों में मुनादी कराकर हाथी विचरण क्षेत्र से रात में सफर न करने, सतर्क रहने, एक दूसरे को सचेत करने, हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देने की भी समझाइश दी है। गुरुर वन परिक्षेत्र में हाथी के आने से धानापुरी, ओडेनाडीह, नगबेल, गोटाटोला, कंकालिन, रूपुटोला, हितेकसा, नंगझर, मंगचुवा, करियाटोला, नाहंदा, कोसमी, पेटेचुवा गांव में अलर्ट जारी किया गया है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका