टेक्नोलॉजी

टीवीएस ने लॉन्‍च से पहले जारी किया नए स्‍कूटर का टीजर

नई दिल्‍ली। भारतीय दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से जल्‍द ही नए स्‍कूटर को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर नया टीजर जारी किया गया है। टीजर में क्‍या जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों के लिए मानसून में पोषण से भरपूर व्यंजन – Pratidinrajdhani.in

जारी हुआ टीजर
टीवीएस की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नया स्‍कूटर लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर नया टीजर जारी किया गया है। जिसमें स्‍कूटर से जुड़ी जानकारी को देखा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : काम के दौरान तनाव कम करने के लिए योगासन – Pratidinrajdhani.in

फिर दिखाया यह फीचर
सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीजर में स्‍कूटर की नई एलईडी डीआरएल को दिखाया गया है। इसके साथ ही यह भी लिखा है कि लाइट्स ऑन हो गई हैं। नए स्‍कूटर को जल्‍द ही पेश किया जाएगा। साथ ही चार सेकेंड के वीडियो टीजर में 22 अगस्‍त की तारीख की जानकारी भी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : पीएम रेल कौशल विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया L – Pratidinrajdhani.in

होंगे ये बदलाव
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि TVS Jupiter 110 फेसलिफ्ट में कई नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। स्‍कूटर में यूएसबी पोर्ट को भी दिया जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, एलईडी हेडलाइट्स, नए और बेहतर ग्राफिक्‍स के साथ इसे लाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी का इतिहास और यह त्योहार कैसे लोकप्रिय हुआ – Pratidinrajdhani.in

कीमत में हो सकती है मामूली बढ़ोतरी
टीवीएस की ओर से मौजूदा Jupiter 110 स्‍कूटर की एक्‍स शोरूम कीमत 73650 रुपये है लेकिन नए वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत करीब में हल्‍की बढ़ोतरी की जा सकती है और उम्‍मीद है कि इसे 76 से 77 हजार रुपये की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : चमकती त्वचा के लिए कुछ घरेलू उपाय – Pratidinrajdhani.in

होंडा एक्टिवा से है मुकाबला
टीवीएस की ओर से जुपिटर को 110 और 125 सीसी सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। 110 सीसी सेगमेंट के बाजार में इसका सीधा मुकाबला होंडा एक्टिवा, होंडा डियो, हीरो जूम, हीरो प्‍लेजर प्‍लस जैसे स्‍कूटर्स के साथ होता है।

ये खबर भी पढ़ें : कृति सेनन के बेस्ट देसी लुक्स – Pratidinrajdhani.in

Back to top button
📰 E-Paper