RADA
अपराध
Trending

देह व्यापार में संलिप्त दो आराेपी गिरफ्तार

महासमुंद  । सरायपाली के एक निजी होटल जय पैलेस में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने आधी रात को दबिश दी। इस कार्रवाई में लॉज संचालक अंकित पटेल और उसके सहयोगी संतोष दास को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

पुलिस को इस रैकेट की जानकारी एक पीड़ित महिला से मिली, जिसने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस टीम ने तुरंत होटल में छापा मारा और पीड़ित महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

इसके बाद होटल संचालक अंकित पटेल को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की, तो इसमें शामिल एक दलाल संतोष दास का भी नाम सामने आया। पुलिस ने तफ्तीश के बाद मंगलवार सुबह उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह लॉज लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा बना हुआ था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है। सरायपाली पुलिस ने बताया कि, होटल से बरामद दस्तावेजों और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका