अपराध
Trending

चाकू के बल पर नाबालिग से किया था दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

हरिद्वार । नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपिताें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपिताें ने चाकू की नोंक पर पीड़िता और उसके परिजनों को डराया धमकाया था और उसके भाई की जान लेने की भी धमकी दी थी।

कोतवाली गंगनहर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गया था। उसी समय गांव का ही निवासी समीर पुत्र स्वर्गीय सलीम तथा अरशद पुत्र शकील घर आये और उनकी नाबालिग पुत्री को उसके आधार कार्ड में उम्र बढ़वाकर कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही, जिसके बाद वह किशोरी को पहले अपने घर पर बुलाकर ले गया और फिर चाकू दिखाकर उसे रुड़की होटल में ले जाकर दोनों आरोपिताें द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया।

आरोप है कि आरोपिताें ने किसी को बताने पर पीड़िता के भाई तथा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को घर के पास छोड़कर भाग गए। मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर अमरजीत सिंह ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमाें का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित समीर पुत्र स्वर्गीय सलीम तथा अरशद पुत्र शकील को स्वामी विवेकानंद कॉलेज जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों को चालान कर दिया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper