RADA
छत्तीसगढ़
Trending

दंतेवाड़ा और काेरबा जिले में मतदान से पहले ही भाजपा के दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

रायपुर । निकाय चुनाव में भाजपा ने मतदान से पहले ही दो महत्वपूर्ण सीटों पर जीत हासिल कर ली है।  28 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन था और इस दिन दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर और काेरबा जिला के नगर पालिका परिषद कटघोरा में भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ किसी ने भी परचा नहीं भरा ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर पंचायत बारसूर के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने गीता को जीत की बधाई दी है। भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने आज एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के नगर पंचायत बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल का नामांकन जमा हो गया है। हास्यास्पद है कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस को बारसूर में कोई प्रत्याशी नहीं मिला।

काेरबा जिला के कटघोरा नगर पालिका परिषद के वार्ड 13 में भी भाजपा प्रत्याशी शिवमति पटेल ने बिना किसी प्रतिद्वंदी के नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने इस वार्ड के लिए महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री हर्षिता पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी थी, जिन्होंने शिवमति पटेल को भाजपा का प्रत्याशी बनाया। इस सीट पर कांग्रेस ने भी अपना नामांकन नहीं भरा, जिससे शिवमति पटेल ने निर्विरोध जीत हासिल कर ली।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका