RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में दाे दिनों का शीतलहर, अलर्ट जारी 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में साल के पहले दिन से ही लोगों को कड़ाके की ठण्ड का अहसास हुआ है। राजधानी समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में एक बार फिर से शीतलहर का दौर शुरू हो रहा है। बीते 4 दिनों में पारा 3-4 डिग्री गिरा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 दिन का शीतलहर अलर्ट जारी किया है।दो और 3 जनवरी को कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा ।बुधवार को बलरामपुर जिला सबसे ठंडा रहा ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) प्रदेश में पहुंचेगा, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है। विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम साफ हो जाएगा।सात जनवरी से तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है। राज्य में 12 फरवरी तक सर्दी का मौसम जारी रहेगा, जिससे अगले 42 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही अच्छी बर्फबारी की वजह से प्रदेश में ठण्ड बढ़ गई है। पहाड़ी राज्यों की तरफ से आ रही सर्द हवाओं की वजह से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।बीते 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला सबसे ठंडा रहा है, यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर के मैदानी इलाकों में ओस जमी हुई दिखी, जबकि सुबह के वक्त फसलों पर भी ओस की बूंदे जम गई।मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले दो दिनों तक बलरामपुर में शीतलहर चल सकती हैमौसम विभाग का कहना है कि कुछ जिलों में तापमान 5 डिग्री के नीचे भी जा सकता है

बीते दिन 7 प्रमुख शहरों का तापमान-

रायपुर: अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम तापमान 14.1°C

बिलासपुर: अधिकतम तापमान 25°C, न्यूनतम तापमान 13.7°C

पेंड्रा रोड: अधिकतम तापमान 23.02°C, न्यूनतम तापमान 11.8°C

अंबिकापुर: अधिकतम तापमान 23.5°C, न्यूनतम तापमान 7.5°C

जगदलपुर: अधिकतम तापमान 28.9°C, न्यूनतम तापमान 6.6°C

दुर्ग: अधिकतम तापमान 30.02°C, न्यूनतम तापमान 14.7°C

राजनांदगांव: अधिकतम तापमान 27.5°C, न्यूनतम तापमान 12°C

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका