RADA
छत्तीसगढ़

करेंट की चपेट में आने से दो की मौत

रायगढ़। पुसौर ब्लाॅक के रेंगालपाली गांव में खेत में दवा छिड़काव करते समय करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। पुसौर पुलिस मामले की जांच में जुटी है l मिली जानकारी के अनुसार पुसौर ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंगालपाली गांव में शनिवार सुबह तकरीबन दस बजे सीताराम सिदार (40 साल ) एवं सुभाष निषाद (55 साल) अपने खेतों में दवाई छिडकाव कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स के गिर जाने के दौरान दूसरा शख्स उसे देखने पहुंचा इसी बीच वह भी करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि बोर पंप कनेक्शन का तार टूटकर खेत में गिरा था, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ है l आनन फानन में दोनों को रायगढ़ मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में ही दोनों की मृत घोषित कर दिया। पुसौर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है l

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका