
सरगुजा । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थानांतर्गत बिजोरा नाला के पास बुधवार सुबह छुही खदान धंसने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा कि दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छुही मिट्टी निकालने गए थे। छुही मिट्टी निकालने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस शवों का पंचनामा कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

