RADA
छत्तीसगढ़

बस्तर में डबरी के पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की हुई माैत

जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपलावंड में आज साेमवार को दो मासूम बच्चों की डबरी के पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को बरमद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पाेस्टमार्टम के बाद बच्चाें के शव काे परिजनाें काे साैंप दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : वेदांता एल्युमीनियम ने लुका ज़िप्पॉनी को रोल्ड प्रोडक्ट्स का सीईओ नियुक्त किया

भानपुरी थाना प्रभारी राठौर ने बताया कि पिपलावंड निवासी बुलकुराम बघेल की साढ़े तीन साल की बेटी ईश्वरी बघेल एवं नंदो राम कश्यप के चार वर्षीय पुत्र विकास कुमार कश्यप के परिजन बच्चाें के साथ पानी भरने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक ईश्वरी व विकास माैके से गायब हो गए, जिसके बाद परिजनाें ने दोनों बच्चाें की खोजबीन की, लेकिन दोनों दिखाई नहीं दिए, जिसके बाद दोनों बच्चों की खोजबीन के दाैरान मनकू के बाड़ी में बने डबरी में दोनों बच्चों का शव मिला। परिजनों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : जाह्नवी कपूर के ब्यूटी सीक्रेट्स – Pratidinrajdhani.in

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका