RADA
उत्तरप्रदेश
Trending

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

अमेठी । बांदा टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टील फैक्ट्री के पास बुधवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रैकों के चालकाें की तत्काल मौत हो गई। जबकि एक ट्रक में चालक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जबकि मृतकाें के शवाें को कब्जे में लेकर जांच और विधिक कार्यवाही में जुट गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : पंजाब में पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

ये खबर भी पढ़ें : हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 विश्व कप 2024 से पहले भरी हुंकार

जानकारी के मुताबिक एक ट्रक सुल्तानपुर से रायबरेली की ओर जा रही थी जबकि दूसरा ट्रक रायबरेली से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक मुंशीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्टील फैक्ट्री के पास बीचोबीच सड़क पर दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों ट्रकों के पर परखच्चे उड़ गए।

ये खबर भी पढ़ें : कारीगर बना रहे थे रिवाल्वर और पिस्टल, चार गिरफ्तार

दोनों ट्रक के चालकाें की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुंशीगंज थाने की पुलिस ने ट्रक में फंसे मृत चालकाें के शवाें को कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से बाहर निकाला। निकाला गया एक चालक राधेश्याम (45) पुत्र रामशरण यादव निवासी मिसनपुर खुर्द जनपद गोरखपुर है।जबकि दूसरा चालक रायबरेली जिले का रहने वाला राजू (26) बताया जा रहा है। वही घायल व्यक्ति हरकेश (45) पुत्र सतनारायण निवासी जलालपुर जनपद रायबरेली को तत्काल गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेंटुआ ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें :   गलती से भी स्किन केयरमें न करें इन चीजों का इस्तेमाल,त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें

मुंशीगंज थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल भिजवाते हुए ट्रक में फंसे चालकाें के शवाें को बाहर निकलवाया गया है। ट्रक मालिक एवं मृत चालकाें के घर घटना की जानकारी दे दी गई हैं। शवाें को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : लोहारीडीह घटना की हाेगी दण्डाधिकारी जांच

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका