RADA
अपराध
Trending

 पुलिस मुठभेड़ में दाे बदमाशों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । जिले में रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हाे गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन – Pratidinrajdhani.in

ये खबर भी पढ़ें : 90s के सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ – Pratidinrajdhani.in

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने गुरुवार को सुबह पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना रानीगंज में दो लूट की घटनाओं के संबंध में बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के निर्देशन में सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी, प्रभारी निरीक्षक रानीगंज आदित्य कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट सुनील कुमार यादव की पुलिस टीम काे बीती रात लुटेराें के रानीगंज इलाके में हाेने की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियाँ – Pratidinrajdhani.in

पुलिस टीमाें ने इलाके में घेराबंदी की। इस बीच माेटर साइकिल सवार दाे युवकाें काे आता देखा गया। पुलिस टीमाें काे देख माेटर साइकिल सवार बदमाशाें ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें दाे बदमाशाें के पैर में गाेली लगने से घायल हाे गए।

ये खबर भी पढ़ें : आंजनेय विश्वविद्यालय में थैलेसीमिया रोगियों के लिए रक्तदान शिविर

एसपी ने बताया कि घायल हालत में गिरफ्तार दाेनाें बदमाश पूछताछ में शातिर इनामी अपराधी सौरभ पुत्र मन्नू उर्फ हंसराज निवासी तवकलपुर थाना देल्हूपुर वअज्जू सरोज उर्फ शीतला प्रसाद सरोज पुत्र हीरालाल सरोज निवासी देवगलपुर थाना मऊआइमा के रहने वाले हैं। दोनों काे घायल हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। उनके कब्जे से दाे तमंचे, एक खाेखा व दाे जिंदा कारतूस के साथ माेटर साइकिल बरामद हुई है। दाेनाें के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाईकी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : आंजनेय विश्वविद्यालय में थैलेसीमिया रोगियों के लिए रक्तदान शिविर

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका