RADA
छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर के डी.डी. नगर में बजरंग दल के खंड संयोजक सहित दो युवकों की हत्या

रायपुर । राजधानी रायपुर में बीती रात डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके में दो युवकों कृष्णा यादव और सचिन बडोले की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई । इनमें से मृतक सचिन बडोले बजरंग दल का खंड संयोजक बताया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीडी नगर थाना  क्षेत्र के पुलिस अधिकारी दौलत राम पोर्ते ने बताया कि, बीती रात करीब साढ़े दस से साढ़े 11 बजे के बीच कृष्णा  यादव और सचिन बडोले नामक युवक शराब पी रहे थे।इसके बाद कुछ युवक और मौके पर पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवक के साथ मारपीट हुई। फिर लाठी,पत्थरों और और धारदार हथियार से कृष्णा यादव और सचिन बडोले पर हमला कर दिया।जिसे आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात करीब 3 बजे एक युवक ने दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे युवक की आज सुबह 7 बजे मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामले में 5 लोगों को हिरासत लिया गया है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका