छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न! कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि, जानें आज-कल का वेदर अपडेट

रायपुर : राजधानी रायपुर से मानसून की विदाई के महज तीन दिन बाद ही मौसम ने करवट ले ली। बुधवार दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।
नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; बॉलीवुड में शोक की लहर
मौसम में बदलाव से पहले रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद अचानक बादल घिर आए और तेज हवाओं के चलते मौसम बदल गया। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में धूप भी खिली रही।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, रायपुर से मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में मानसून की मौजूदगी बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने का असर बुधवार को दिखाई दिया। इसके प्रभाव से दुर्ग में दोपहर के समय अच्छी बारिश हुई। इससे पहले बिलासपुर, बलरामपुर और कबीरधाम जिले के कुछ इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई।
फोन का बॉक्स संभालकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए कहां पड़ता है काम, फेंकने का सही तरीका
राजधानी रायपुर में माना इलाके में कुछ देर तक बारिश हुई, जबकि सड्डू क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। शहर के कई हिस्सों में बादल गरजते रहे और तेज हवाएं चलीं। हालांकि, कुछ इलाकों में धूप भी निकलती रही।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार को भी मौसम में इसी तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार के बाद संबंधित सिस्टम के कमजोर होने की उम्मीद है। फिलहाल प्रदेश में दिन के समय तेज धूप और रात में हल्की ठंडक का दौर बना हुआ है।

