मध्यप्रदेश

Ujjain Train Fire Accident: उज्जैन में बड़ा रेल हादसा टला! चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, जान बचाने कूदे यात्री

उज्जैन. उज्जैन (Ujjain) जिले के महिदपुर रोड (Mahidpur Road) रेलवे स्टेशन पर रविवार एक बड़ा रेल हादसा (train accident) होते-होते टल गया. रतलाम-कोटा पैसेंजर मेमू ट्रेन (Ratlam-Kota Passenger MEMU Train) के इंजन पर अचानक 25 हजार केवी की हाई-वोल्टेज ओवरहेड बिजली लाइन टूटकर गिर गई. तार गिरते ही इंजन में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग लग गई. आग लगने के बाद ट्रेन में करंट फैलने का खतरा पैदा हो गया. मौके पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई. इंजन से उठती आग की लपटें देखकर यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. इस घटना के कारण कुछ देर के लिए रेल यातायात भी बाधित हुआ.

‘जुगनी’ के आपत्तिजनक सीन पर बवाल, सिंगर ने कहा- वायरल क्लिप AI जनरेटेड, दर्ज कराई FIR

बताया जा रहा है कि मेमू ट्रेन महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंची ही थी, तभी ट्रेन के इंजन पर 25 हजार केवी की हाई-वोल्टेज ओवरहेड बिजली लाइन टूटकर गिर गई. तार गिरते ही इंजन में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसके ऊपरी हिस्से में आग लग गई. वहां मौजूद लोग इस घटना से घबरा गए और चीख-पुकार मचने लगी.

देखते ही देखते पूरी ट्रेन खाली हो गई और लोग डरकर इधर-उधर छिप गए. इंजन से उठती आग की लपटें देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस घटना के कारण कुछ देर के लिए रेल यातायात भी प्रभावित हुआ. फिलहाल सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की बात कही गई है.

‘विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, PM मोदी ने Gen-Z से किया सीधा संवाद

रेलवे ने कहा- कराई जा रही जांच
मामले में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह एक हादसा था और इसकी जांच करवाई जा रही है. वहीं, यात्रियों का आरोप है कि इस क्षेत्र में पिछले दो महीनों में तीन से चार बार ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद रेलवे प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका