
भिलाई नगर । दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत दुर्ग धमधा रोड़ पर ग्राम मेडेसरा के समीप देर रात्रि 11:25 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए । जिसमें से 2 की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि कल रात 11:30 के करीब तेज रफ्तार कार क्रमांक cg 07 bk 7387 दुर्ग से धमधा जाते वक्त ग्राम मेडेसरा (पावर ग्रिड) के समीप अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गए । उक्त घटना में वाहन चालक अमित ताम्रकार पिता महेंद्र ताम्रकार उम्र 30 वर्ष पता वार्ड 12 तमरे पारा एवं साथी आदित्य कसेर पिता अशोक कसेर उम्र 33 वर्ष पता वार्ड13 धमधा की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई,एवं अन्य दो साथी अनीश ताम्रकार एवं सुधांशु ताम्रकार का भिलाई शंकराचार्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। नंदिनी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

